भक्ति सही है तो चमत्कार स्वत: ही होते हैं..

अंक- 01. संसार में किसी भी वस्तु का मूल्य आपकी सेहत से ज़्यादा नही हो सकता, अगर आपका शरीर स्वस्थ नही है तो आपको संसार की हर वस्तु बेकार लगेगी यहाँ तक की यदि भगवान स्वयं आपके सामने भी आ जाए तो भी आप दर्शनों में वो आनंद महसूस न कर पाएँ, जो आप स्वस्थ रहते कर सकते हैं....कई लोग कहते हैं चमत्कार नाम की कोई चीज़ नही होती, वो लोग विज्ञान को सर्वोपरि मानते हैं, एक और हैरान करने वाली बात ये हैं की जो भगवान को मानते हैं वो भी इस बात पर यकीन नही करते कि भक्ति करने से कोई चमत्कार या कुछ ऐसा हो सकता है जिसमें विज्ञान की मदद न हो....इसका कारण है की आप जो भक्ति करते हैं वो ग़लत हैं क्योंकि आप जब मीरा बाई या ध्रुव प्रहलाद जैसे भक्तों को याद करते हो तो उनके साथ हुए वो चमत्कार भी याद करते हैं जो उनके साथ हुए, अगर भक्ति करने से उनके साथ चमत्कार हो सकते हैं तो आपके साथ क्यों नही हो रहे?

Post a Comment

0 Comments